संभल : डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार।  डॉ.राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के मौके पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किये। गुरुवार को सपा के जिला सचिव सईद अख्तर इसराइली और जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा अशरफ किदवई के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे। सपाइयों ने मरीजों को फल वितरित किये।

 सपा नेता सईद अख्तर इसराइली ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में देश की राजनीति में अनेकों नेता रहे लेकिन वह एक ऐसे नेता थे जिन्होंने शासन का ही रुख बदल दिया। जिलाध्यक्ष अशरफ किदवई ने भी विचार रखे। इस दौरान मुसब्बिर जमाल, इमरान मसूदी, आलम किदवई, नईम अख्तर, तालिब मलिक, नाजिम सैफी, फुरकान वारसी, वसीम, मुस्तकीम आदि रहे।

डॉ. लोहिया समाजवादी पार्टी के प्रेरणा स्रोत 
चन्दौसी । समाजवादी पार्टी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्य तिथि स्टेशन रोड स्थित पंजाबी धर्मशाला में संकल्प दिवस के रूप में मनाई । कार्यक्रम का आरंभ सपाइयों द्वारा उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करके किया गया। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा कि राम मनोहर लोहिया समाजवादी पार्टी के प्रेरणा स्रोत हैं, उन्होंने देश में पिछड़ों के हकों की आवाज उठाने का काम किया।  सपा कार्यकर्ता उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। 

सपा के वरिष्ठ नेता सतीश प्रेमी ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया ने जीवन पर्यंत दलितों, पिछड़ों की आवाज उठाने का कार्य किया। अंत में सांप्रदायिक ताकतों के सहारे बनी देश व प्रदेश की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया। जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विमलेश कुमारी, बिट्टन मलिक, उमेश यादव, अमर सिंह यादव, संजय मदान, राजीव रस्तोगी, सुरेंद्र यादव, जयवीर यादव, रामजी मल, शिवम यादव, मुकेश यादव आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : संभल: खेत पर किशोरी से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

संबंधित समाचार