संभल: खेत पर किशोरी से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

संभल/जुनावई, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के  गांव में खेत में काम करने गई 14 वर्षीय किशोरी को दबोचकर गांव के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

दो दिन पहले गांव निवासी किशोरी जंगल में मक्का के खेत पर गई थी। किशोरी को अकेले जाते देख गांव का ही युवक नन्हें उर्फ डालचंद उसका पीछा कर जंगल में पहुंच गया। किशोरी मक्का के खेत पर पहुंची तो नन्हें उर्फ डालचंद ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। न

न्हें ने धमकाया कि किसी से जिक्र किया तो उसे जान से मार देगा। किशोरी घर आकर गुमसुम रहने लगी। मां ने पूछा तो किशोरी ने सारी घटना बताई। मां बेटी को लेकर थाना जुनावई पहुंची तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी नन्हें उर्फ डालचंद को मिठनपुर से सांकरा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें- संभल: मंदिर से मूर्तियां और नकदी चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा