वाराणसी : BHU में छात्रों का धरना जारी, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुलिस को दी तहरीर  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) स्थित सेंट्रल ऑफिस पर छात्रों का धरना 18 दिन भी जारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से धरना प्रदर्शन और आमरण अनशन कर रहे 4 छात्रों पर मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। छात्रों पर आरोप है कि उन्होंने BHU के नए चीफ प्रॉक्टर से गाली-गलौज की।

गुरुवार को पीएचडी के नए मैनुअल में संशोधन कराने को लेकर पिछले 18 दिन से धरनारत छात्रों का एक दल एग्जाम कंट्रोलर से वार्ता करने पहुंचा था। विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों ने आपसी वार्ता करके छात्रों के 4 डेलीगेट्स को वार्ता के लिए LD गेस्ट हाउस आने का संदेश भेजवाया। इसमें विकास राज, पतंजलि पांडेय, अभिषेक उपाध्याय और शुभम शुक्ला शामिल थे। 

आरोप है कि इन लोगों ने प्रॉक्टाेरियल बोर्ड के ऊपर दबाव बनाना चाहा। इस दौरान चीफ प्रॉक्टर और छात्रों के बीच विवाद काफी बढ़ गया है। आरोप है कि छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर के सामने गालियां दी। इनमें से एक छात्र दबाव बनाते हुए दरवाजे पर लात मारा। इस बीच अंदर कमरे में 4 छात्रों की विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ वार्ता चल रही थी। 

शोध छात्र भी आमरण अनशन में हुई शामिल
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में तीन शोध छात्र छात्राओं का एडमिशन कैंसिल हुआ है। जिममें साक्षी मौर्य सेंट्रल ऑफिस के सामने चल रहे धरने में शामिल होने पहुंची है, वही एक शोध छात्र अस्पताल में भर्ती है। आमरण पर बैठे शोध छात्र ने बताया हम लोगों की सुनने वाला कोई नहीं है ऊपर से छात्रों के ऊपर मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें -मेरी माटी मेरा देश अभियान : विधायक को सौंपी गई घरों से संकलित मिट्टी

संबंधित समाचार