Jalaun: गरजे ब्राह्मण, षड़यंत्रकारी को बाहर करे भाजपा, नहीं तो 2024 में देंगे जवाब, पूर्व ब्लाक प्रमुख के उत्पीड़न का मुद्दा
जालौन में ब्राह्मण महापंचायत में छाया रहा पूर्व ब्लाक प्रमुख के उत्पीड़न का मुद्दा।
जालौन में ब्राह्मण महापंचायत में छाया रहा पूर्व ब्लाक प्रमुख के उत्पीड़न का मुद्दा। सुदामा मामले में भाजपा नेता के इशारे पर प्रशासन नाच रहा।
जालौन, अमृत विचार। प्रशासन के तमाम गतिरोध के बाद आखिरकार पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत ब्राह्मण महापंचायत विजय विक्रम पैलेस में संपन्न हुई। इसमें ब्राह्मण समाज के लोगों ने भाजपा नेता के द्वारा रचे गए षड़यंत्र के तहत पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित को जेल भेजने के प्रकरण की तीखे शब्दों में निंदा की। इतना ही नहीं ब्राह्मण समाज के लोगों ने कहा कि ऐसे षड़यंत्रकारी को भाजपा ने बाहर का रास्ता नहीं दिखाया तो वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाया जाएगा।
ब्राह्मण महापंचायत का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पार्चन, स्तुतिवाचन के साथ हुआ। इस महापंचायत में अध्यक्षता से लेकर मुख्यअतिथि सभी भगवान परशुराम ही विराजमान रहे। चिंतन मनन की इस महापंचायत में अंशुल शुक्ला ने कहा कि ब्राह्मण समाज उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।
समाज नेताओं को बनाता है नेताओं से समाज नहीं है। सुदामा दीक्षित गरीब अमीर को देखकर मदद नहीं करते है। गणेश द्विवेदी ने कहा कि सुदामा युवाओं की आवाज बने है यह लोगों को खटक रहा है। कानपुर से आए मै हूं ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि सूबे में ब्राह्मणों को टरगेट करके प्रताड़ित किया जा रहा है।
उन्होंने बिकरू कांड में विकास की पत्नी का हाल सुनाया, कहा कि सुदामा के समर्थन में हम जेल भरने से भी नहीं चूकेंगे। ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने कहा कि ब्राह्मण समाज अब तय कर ले कि यह आखिरी घटना है। उत्पीड़न न रुका तो 2024 में जवाब दिया जाएगा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष राजू पाठक ने कहा कि उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा।
न्याय अन्याय की इस लड़ाई में हम सभी सुदामा के साथ है, क्योंकि वह निर्देष है। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष शर्मा भी खूब गरजे. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है ऐसे षड़यंत्रकारी को ईंट का जवाब पत्थर से देना है।
श्रीमंत प्रभाकर नारायण राव पेशवा ने पूर्ण समर्थन की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि नाले के किनारे दूसरे की जमीन कब्जाने वाला इस तरह षड़यंत्र करेगा तो इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा।महापंचायत में शिवकुमार चतुर्वेदी, मनोज शर्मा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक दीक्षित ने आभार व्यक्त किया। संचालन मृदुल दांतरे ने किया।
ब्राह्मण महापंचायत में बड़ा स्थान कालपी के महंत रामकरण दास जी महाराज, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधिया, आशीष चतुर्वेदी, नवेंद्र उपाध्याय, सिद्धार्थ दीवोलिया, शीलू गौतम एट, दीपक पांडेय, मनोज दोहलिया, दयानिधि पांडेय, सुभाष दुवे, शिवकांत दुवे, अनरुद्ध द्विवेदी, अन्नू शर्मा, अभि पंडित, विनय द्विवेदी, नवीन पांडेय, राजीव पाठक, विनय तिवारी, हरनारायण तिवारी ऊमरी, संजय गुबरेले, आकाश नायक, शिवम फौजी, राहुल महाराज, नीतू व्यास, गौरव मिश्रा, राहुल शर्मा, मोहित नायक, राजू दीक्षित टिमरों, सीमा तिवारी, राधा दोहलिया, निधि सोनकिया आदि की मौजूदगी रही।
गरीबों की मदद करना जुर्म है तो यह जुर्म हम करते रहेंगे
ब्राह्मण महापंचायत में षड़यंत्र का शिकार हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित की पत्नी नम्रता तिवारी दीक्षित ने कहा कि गरीब बच्चों को पढ़ाना, गरीबों का इलाज, गरीब बेटियों का विवाह, खिलाड़ियों को संसाधन और मंच देकर दूधिया रोशनी में क्रिकेट मैच में 430 टीमों को खिलाना जुर्म है तो यह जुर्म हम और हमारे पति करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में आप सभी से सहयोग की अपील करते है।
प्रशासन ने दिखाई खूब धौंस
कार्यक्रम के विलंब से शुरू होने पर अभिषेक दीक्षित ने बताया कि ब्राह्मण महासभा की महापंचायत के लिए चार दिन पहले ही प्रशासन से अनुमति के लिए आवेदन किया गया था। इसके बावजूद अनुमति नहीं दी। 11 को देररात को गेस्टहाउस संचालक को बुलाकर डराया धमकाया गया। हम सभी पर भी दबाव बनाया गया। इसके बावजूद जब हमलोग नहीं डिगे तब जाकर 11 बजे अनुमति दी गई। कुलमिलाकर कार्यक्रम को फेल करने का कुचक्र रचा गया, जो सफल नहीं हो पाया।
