बरेली: अब 12 मतदेय स्थलों के मतदाता एक ही बूथ पर कर सकेंगे मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

निर्वाचन आयोग के आदेश पर प्रशासन ने वोटिंग के लिए 328 मतदाताओं को एक बूथ से जोड़ा

बरेली, अमृत विचार। बरेली विधानसभा-124 के 328 मतदाता अब एक ही बूथ पर मतदान कर सकेंगे। अब इसी के साथ बरेली विधानसभा क्षेत्र में बूथों की संख्या बढ़कर 431 और जिले में 3492 हो गई है।

लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों, मतदेय स्थलों का सत्यापन कर रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेजी गई थी, जिसमें मतदान केंद्र पहले की अपेक्षा घटकर 1932 की जगह 1927 हो गए थे, जबकि मतदेय स्थल 3479 की जगह 3491 हो गए थे।

यह भी पढ़ें- बरेली पहुंची कांस्य पदक विजेता खुशबू, ढोल नगाड़े के साथ किया जोरदार स्वागत 

इस रिपोर्ट के बाद आयोग ने नगरीय क्षेत्र में सर्वे कर उन मतदाताओं को चिन्हित करने के आदेश दिए थे, जिनके निवास से पाेलिंग बूथों की दूरी से कुछ ज्यादा है। प्रशासन ने सर्वे किया, जिसमें पाया गया कि 12 ऐसे बूथ हैं, जहां से जुड़े मतदाताओं के घर की दूरी ज्यादा है। इसके बाद करीब 328 मतदाताओं को अलग-अलग 12 बूथों से हटाकर नया बूथ बनाकर जोड़ा गया है।

नए बूथ का नाम...मेगा ड्रीम्स होम्स सोसायटी
मिनी बाईपास के पास मेगा ड्रीम्स होम्स सोसायटी के कार्यालय कक्ष संख्या-1 को बूथ संख्या 431 बनाया है। अब तक नगरीय इलाके में 430 बूथ थे। साेसायटी के लोगों की अनुमति के बाद इसमें पोलिंग बूथ बना दिया गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हैदर अब्बास ने बताया कि नया बूथ मतदाताओं की सुविधा के अनुसार बनाया गया, ताकि आगामी चुनाव में संबंधित मतदाता बढ़ चढ़कर चुनाव में वोटिंग करें, जिससे मतदान प्रतिशत बढ़े।

नया बूथ बनाकर वोटरों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया में किसी दल को कोई आपत्ति तो नहीं है, इसको लेकर गुरुवार को डीएम रविंद कुमार ने कलेक्ट्रेट में सभी दलों के साथ बैठक की। मामले को जानने के बाद राजनीतिक दलों के नेता और उनके प्रतिनिधियों ने भी इस पर सहमति दे दी है। रिपाेर्ट निर्वाचन को भेजी जा रही है।

इन बूथों से शिफ्ट हुए मतदाता
बूथ संख्या 339 से 6, 340 से 4, 341 से 6, 342 से 2, 344 से 54, 345 से 5, 346 से 144, 347 से 5, 348 से 5, 349 से 13, 350 से 59, 351 से 25 मतदाओं को 431 मतदेय स्थल में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज, चुनाव आयोग के सामने एडीएम ने पेश की रिपोर्ट

संबंधित समाचार