लखनऊ: यूपी एटीएस ने तीन बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार, मिले यह अहम दस्तावेज...
लखनऊ। यूपी एटीएस ने मानव तस्करी सिंडीकेट में संलिप्त तीन अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। एटीएम ने बताया कि इस सिडीकेट को विदेश से करीब 20 करोड़ रुपए की फंडिंग हुई थी, जिसमें से इन तीन बांग्लादेशी नागरिकों को 1.50 करोड़ रुपये इनके खातों में भेजे गये थे। इन रुपयों से ये बांग्लादेशी नागरिक बांग्लादेशियों को यहा बसाने का काम करते थे। इनका कूटरचित दस्तावेज बनाते थे।
एडीजी मोहित अग्रवाल ने जानकारी दी कि वाराणसी की यूनिट को जानकारी मिली थी कि इस सिंडीकेट का एक सदस्य आदिल पश्चिम बंगाल से दिल्ली जाने की फिराक में है। जानकारी मिलते ही एटीएस की टीम ने उसे वाराणसी से पकड़ लिया। उसके पास से कूटरचित आधार कार्ड और पासपोर्ट बरामद हुआ।
पूछताछ में उसने बताया कि यह डाक्युमेंट उसे पश्चिम बंगाल निवासी शेख नजीबुल व अबु हुरायरा की मदद से मिले थे। यह दोनों अभी सहारनपुर में रह रहे हैं। इस पर यूपी एटीएस ने फौरन सहारनपुर से उन दोनों को भी हिरासत में ले लिया। तीनों से लखनऊ में पूछताछ की जा रही है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: विश्व अर्थराइटिस दिवस पर बोले डीएम, कहा- गठिया की रोकथाम के लिए जागरुकता जरूरी
