बरेली: सब रजिस्ट्रार और लेखपाल समेत 14 पर FIR, भूमाफिया से मिलकर फर्जी बैनामा करने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसएसपी के आदेश पर कैंट पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, भूमाफिया से मिलकर फर्जी बैनामा करने का आरोप

बरेली/कैंट, अमृत विचार। जमीन का फर्जी बैनामा कराने के मामले में एसएसपी के आदेश पर कैंट थाना में प्रभारी सब रजिस्ट्रार, लेखपाल, कातिब समेत 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि सभी के सहयोग से भूमाफिया ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन अपने नाम करा ली और आवासीय भूखंड दिखाकर बेच दिया गया।

यह भी पढ़ें- बरेली: RTO के बाहर से दलालों को हटाने के लिए DM-SSP को लिखा पत्र, कार्रवाई के निर्देश

मॉडल टाउन, बारादरी निवासी विम्मी मदान ने एसएसपी से की शिकायत में बताया कि गांव मोहनपुर में उनकी जमीन है। जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर बैनामा कराने के मामले में उन्होंने स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी हरिओम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। प्रदीप कुमार और पल्लव की तलाश की जा रही थी। 

इस मामले में जब उन्होंने जानकारी जुटाई तो पता चला कि शाहजहांपुर के पल्लव ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपने और प्रदीप कुमार के नाम से 17 मार्च 2023 को कराए गए फर्जी बैनामे के आधार पर जमीन अलग-अलग लोगों को बेच दी थी। आरोप है कि 28 अगस्त को एक और फर्जी रजिस्ट्री और एक इकरार नामा आवासीय प्लाट दिखाकर रजिस्ट्रीकृत किया गया। 

रजिस्ट्री कार्यालय और चकबंदी कार्यालय में तैनात कर्मचारियों की भूमाफिया से साठगांठ है। जिससे उनकी जमीन के लगातार अलग-अलग बैनामे किए जा रहे हैं। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान के आदेश पर कैंट पुलिस ने रवि प्रकाश वर्मा, प्रभारी सब रजिस्ट्रार तोषक राजन राजपूत, कातिब प्रदीप सक्सेना, बैनामा लिपिक शिवम मिश्रा, रचित, चकबंदी ऑफिस के क्षेत्रीय लेखपाल सावन कुमार, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, ब्रिज भूषण धमीजा, वीरपाल, अविनाश कुमार, वकील मिर्जा हन्नान बेग, पल्लव और संजीव शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें- बरेली: शहीदों ने अपने लहू से लिखा है आजादी का इतिहास- धर्मपाल सिंह

संबंधित समाचार