प्रतापगढ़: बिहार रेल हादसे के कारण रेल राज्यमंत्री का दौरा निरस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। बिहार में रेल हादसे की वजह से रेल राज्यमंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। रेल राज्यमंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे 13 अक्टूबर को बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज भंगवा चुंगी से नया माल गोदाम रोड के शिलान्यास आने वाले थे। आरओबी के उद्घाटन के साथ- साथ कुछ स्टेशनों के नवीनीकरण की आधारशिला रखते। 

इसकी तैयारी मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर शुरू थी। इसकी जानकारी होने पर प्रतापगढ़ जंक्शन पर बन रहे पंडाल को कर्मचारी सुबह वहां से हटा लिए। इसके साथ ही वह चिलबिला जंक्शन, मां चन्द्रिका देवी धाम अंतू और जगेशरगंज स्टेशन पर हुए रेनोवेशन कार्य का उद्घाटन भी भी करते। 

पृथ्वीगंज रेलवे स्टेशन, मां वाराही देवी धाम, गौरा, सुवंसा रेलवे स्टेशन के रेनोवेशन कार्य की आधारशिला भी रखते। सांसद संगम लाल गुप्ता ने बताया कि बिहार में रेल हादसे के चलते उनका कार्यक्रम स्थगित हुआ है। जल्द ही नया कार्यक्रम निर्धारित करने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: विश्व अर्थराइटिस दिवस पर बोले डीएम, कहा- गठिया की रोकथाम के लिए जागरुकता जरूरी

संबंधित समाचार