त्योहार पर यात्रियों को बड़ी राहत...चलाई जाएंगी 10 स्पेशल ट्रेनें, चार बरेली कैंट में भी रुकेंगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फोटो- जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रेल यात्रियों की भीड़।

बरेली, अमृत विचार। रेल प्रशासन ने त्योहार पर यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अप और डाउन की 10 और स्पेशल ट्रेनें चलायी जाएंगी। जिनका ठहराव बरेली में होगा। इनमें चार ट्रेनों ठहराव बरेली जंक्शन न होकर बरेली कैंट स्टेशन पर होगा। यह ट्रेनें वाया चंदौसी बरेली कैंट पहुंचेंगी। बरेली जंक्शन से होकर गुजरने वाली आठ त्योहार स्पेशल ट्रेनों की पहले ही घोषणा की गई थी।

मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि 04060 आनंद विहार-जयनगर स्पेशल ट्रेन 7 से 28 नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार-शुक्रवार को आनंद विहार से सुबह 10:30 बजे चलकर 15:46 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 04059 जयनगर-अमृतसर स्पेशल ट्रेन 8 से 29 नवंबर के बीच प्रत्येक बुधवार और शनिवार जयनगर से 17:00 बजे चलकर अगले दिन 14:40 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। 

01662 आनंद विहार सहरसा स्पेशल प्रत्येक सोमवार 17 अक्टूबर से 28 नवंबर के बीच आनंद विहार से सुबह 11:10 बजे चलकर बरेली जंक्शन दोपहर 15:13 बजे पहुंचेगी। वापसी में 01661 सहरसा आनंद विहार स्पेशल 18 अक्टूबर से 29 नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार सहरसा से 14:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 09:32 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। 

04012 नई दिल्ली दरभंगा स्पेशल सात से 28 नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार नई दिल्ली से शाम 19:20 बजे चलकर बरेली जंक्शन देर रात 12:01 बजे पहुंचेगी। वापसी में 04011 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल दरभंगा से प्रत्येक बुधवार व शनिवार आठ से 29 नवंबर के बीच दरभंगा से शाम 18:00 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11:35 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी।

यह ट्रेनें बरेली कैंट स्टेशन से मिलेंगी
04488 आनंद विहार गोरखपुर स्पेशल 4 से 25 नवंबर के बीच प्रत्येक शनिवार रात 23:15 बजे चलकर चंदौसी के रास्ते तड़के 04:50 बजे बरेली कैंट स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में 04487 गोरखपुर आनंद विहार पांच से 26 नवंबर के बीच प्रत्येक रविवार गोरखपुर से 17:25 बजे चलकर देर रात 2:40 बजे बरेली कैंट स्टेशन पहुंचेगी।

04010 आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल 7 से 28 नवंबर के बीच आनंद विहार से प्रत्येक मंगलवार को 23:45 बजे चलकर चंदौसी के रास्ते तड़के 05:25 बजे कैंट स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में 04009 जोगबनी-आनंद विहार 9 से 30 नवंबर के बीच प्रत्येक गुरुवार जोगबनी से चलकर अगले दिन 8:08 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: स्कूलों में दिए जाएंगे टैबलेट, ऑनलाइन लगेगी हाजिरी

संबंधित समाचार