जूनियर बार एसोसिएशन चुनाव: रोहित शुक्ल बने अध्यक्ष, संतोष महामंत्री निर्वाचित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन का चुनाव का परिणाम गुरुवार शाम घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर रोहित शुक्ल ने 531 मत हासिल करके अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भानु प्रताप सिंह काे रोमांचक मुकाबले में 12 वोटों से हराया। भानु प्रताप को 519 मत मिले। रोहित पूर्व में भी अध्यक्ष रहे हैं। महामंत्री पद संतोष कुमार सिंह चुने गए, जिन्हें 614 मत मिले। निकटतम प्रतिद्वंद्वी  विवेक त्रिपाठी को 584 वोट मिले। इस तरह संतोष को 30 वोट से जीत हासिल हुई। चुनाव परिणाम आने पर साथियों ने विजेताओं को मालाएं पहनाकर जीत की बधाई दी।  

Untitled-21 copy

कचहरी परिसर नारों, ढोल, पटाखों से गूंज उठा। एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर समर्थकों व अधिवक्ताओं ने बधाई दी। इस बार के चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अशोक पांडेय दीनदयाल का चुनाव से पहले ही निधन होना दुखद रहा। इसके कारण एल्डर कमेटी ने चुनाव की तिथि एक दिन आगे बढ़ा दी। गुरुवार को शाम चुनाव समिति ने परिणाम की घोषणा की। रोहित शुक्ल अध्यक्ष व संतोष कुमार सिंह महामंत्री चुने गए। यह दोनों उम्मीदवार शुरू ही बढ़त बनाए हुए थे।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र चुने गए। इनको 997 मत मिले। उपाध्यक्ष के दो पदों पर शक्ति सिंह और राम अवध मिश्र चुने गए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर क्रमश: अरविंद कुमार शुक्ल और श्रीकृष्ण मिश्र की जीत हुई। इसी प्रकार संयुक्त मंत्री प्रशासन का चुनाव 763 वोट पाकर वीर विक्रम सिंह जीते। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर राज कुमार विश्वकर्मा की विजय हुई। संयुक्त मंत्री प्रशासन के चुनाव में 1009 वोट पाकर हरिशंकर पुरी जीते। संपूर्णानंद बाल जी ओझा 983 वोट पाकर कोषाध्यक्ष चुने गए। चुनाव संचालन एल्डर कमेटी के अध्यक्ष देवनारायण शुक्ल, न्यासी मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र शुक्ल, चुनाव अधिकारी राजेंद्र सिंह जरियारी ने किया।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज: जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव टला, अब इस तारीख को होगा इलेक्शन...

संबंधित समाचार