प्रयागराज: मानवता फिर हुई शर्मसार, नवजात बच्ची को सड़क किनारे फेंका
नैनी, प्रयागराज। मानवता को एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना कौंधियारा में हुई। एक नवजात बच्ची को सड़क किनारे छोड़ दिया गया। राहगीरों ने उसे देखा तो धीरे–धीरे वहां मजमा लग गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में वहां से उसे चाइल्ड लाइन भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक कौंधियारा थाना क्षेत्र के सड़वा नहर के पास सड़क किनारे झाड़ियों में जीवित नवजात बच्ची को राहगीरों ने शाम को देखा। देखते ही देखते यह खबर फेल गई और वहां लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर जारी चौकी प्रभारी शैलेंद्र यादव मौके पर पहुंच गए और नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बाद में उसे चाइल्ड लाइन भेज दिया गया। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: त्योहारों को लेकर सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए यह अहम निर्देश...
