बाराबंकी : शारदीय नवरात्रि पर सज रहे पंडाल, मां दुर्गा की 163 मूर्तियां बनकर तैयार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरख/ बाराबंकी, अमृत विचार। रविवार से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि के चलते जैदपुर क्षेत्र के बरौली मलिक स्थित मूर्ति कार्यशाला में छोटी-बड़ी 163 दुर्गा प्रतिमाएं लगभग बनकर तैयार हो चुकी है। जिन्हें अंतिम रूप देने में मूर्तिकार रात-दिन काम कर रहे हैं। इन मूर्तियों के लिए अमेठी, लखनऊ व बाराबंकी समेत कई जिलों से ऑर्डर मिले हैं। 
             
हरख ब्लाक क्षेत्र के हैदरगढ़ बाराबंकी मार्ग स्थित बरौली मलिक चौराहा पर दुर्गा प्रतिमाओं की कार्यशाला कई वर्षों से संचालित है। शारदीय नवरात्रि को लेकर यहां खास तैयारी की जाती है। इस वर्ष चार दर्जन दुर्गा प्रतिमाओं के साथ 115 अन्य भगवानों की प्रतिमाओं को तैयार किया गया है। इनकी प्राण प्रतिष्ठा पूजा पंडालों में रविवार से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि पर की जानी है। इसको लेकर शुक्रवार को मूर्तिकार के द्वारा प्रतिमाओं के श्रृगार व रंग रोगन कार्य को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

मूर्तिकार पृथ्वीराज चौहान ने बताया कि वह कई वर्षों से वह मूर्तियों का निर्माण कर रहे हैं। कोरोना काल के तीन वर्षों में उनका मेहनताना भी नहीं आया था। लेकिन बीते वर्ष से दुर्गा प्रतिमाओं के आर्डर मिल रहे हैं। इस वर्ष जनपद लखनऊ, अमेठी के साथ जिले के विभिन्न स्थानों सफदरगंज, हैदरगढ़, सिद्धौर, भानमऊ, कोठी आदि से दुर्गा प्रतिमाओं के आर्डर मिले हैं। जिसमें 48 मुख्य दुर्गा प्रतिमा के साथ 115 छोटी प्रतिमाओं में गणेश, हनुमान आदि शामिल है। मूर्तिकार ने बताया कि एक प्रतिमा की लागत करीब 5 से 7 हजार रुपये आती है। इसमे एक सप्ताह का समय लगता है। इस कार्य में इनके पुत्र लल्ला चौहान व पुत्री बेटी कीर्ति समेत  परिवार सदस्य व बाहरी करीगर मिला कर दस लोग शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें -मुख्यमंत्री योगी ने 219 प्रधानाचार्यों को सौंपा नियुक्ति पत्र, जानें क्या कहा...

संबंधित समाचार