छात्रा को छेड़ने की शिकायत पर हरदोई पुलिस बोली - कैसे पकड़ें,फोटो दो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। साइकिल से स्कूल जाने वाली छात्रा को छेड़ने की शिकायत पर पुलिस ने सीधे-सीधे कहा कैसे पकड़ें, फोटो दो। जबकि शोहदे की हरकत से सहमी छात्रा ने स्कूल जाना तक छोड़ दिया। फिर बाद में उसके पिता ने खुद अपने हाथों से उस शोहदे को पकड़ लिया,जो उसकी बेटी का निकलना-बैठना तक दुश्वार किए हुए था। 

बताया गया है कि शहर के एक निजी स्कूल की छात्रा साइकिल से आती-जाती थी। बाइक से उसके पास पहुंचने वाला शोहदा उससे चेहरा दिखाने और मोबाइल नंबर मांग कर उसका रास्ता रोका करता था। इसी तरह हर दिन परेशान की जाने वाली छात्रा इतनी सहम गई कि उसने स्कूल जाना बंद कर दिया। उसने शोहदे की इस हरकत की अपने घर में शिकायत की,उसके पिता ने पुलिस को तहरीर दी। छात्रा के पिता के मुताबिक जब वह तहरीर ले कर कोतवाली पहुंचा तो वहां उससे कहा गया कि 'ऐसे कैसे पकड़ें,उसका फोटो दो' पुलिस के ऐसा कहने पर छात्रा के पिता ने खुद ही उस शोहदे को पकड़ने का ताना-बाना बुना और शुक्रवार को उसे दबोच लिया। 

3 - 2023-10-13T134231.473

शोहदा जिस बाइक पर सवार हो पहुंचा था,उसका नंबर यूपी-30/ज़ेड/0374 जोकि किसी सिराजुद्दीन के नाम है,को भी क़ब्ज़े में ले लिया गया। बताते हैं कि उसके बाद हरकत में आई पुलिस ने छानबीन करनी शुरू कर दी है।


ये भी पढ़ें -हरदोई: अंजुमन कमेटी पर 9.35 करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज

संबंधित समाचार