आजमगढ़: पुलिस को मिली सफलता, 25 हजार के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
आजमगढ़। जिले की निजामाबाद थाने की पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 25 हजार के ईनामी बदमाश को पकड़ गया है। पुलिस मुठभेड़ में ये सफला हाथ लगी है। मुठभेड़ में ईनामी अपराधी घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, बाइक व कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि अपराधी प्रतिबंधित मांस बिक्री कारोबारी है।
बता दें कि निजामाबाद पुलिस बुधवार की रात पेट्रोलिंग कर रही थी, उसी दौरान उसको सूचना मिली कि एक प्रतिबंधित मांस बक्रिी का आरोपी बेगपुर आयमा कछनिया बाग की तरफ आ रहा है। पुलिस ने जाल बिछाया और बदमाश को पकड़ने की कोशिश की तो उसने फायर कर दिया। इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान 25 हजार के इनामी मोहम्मद सरफराज, निवासी मुइयां मकदूमपुर थानाक्षेत्र निजामाबाद के रूप में की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: आबकारी नीति मामला: संजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें, 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया
