CBI ने दो लापता मणिपुर छात्रों के मामले में मुख्य षड्यंत्रकर्ता को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दो लापता मणिपुरी छात्रों के मामले का मुख्य षड्यंत्रकर्ता होने के संदेह में 22 वर्षीय एक युवक को पुणे से गिरफ्तार किया है। दोनों छात्रों के बारे में माना जा रहा है कि उनकी हत्या कर दी गई।
अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीबीआई की एक विशेष टीम ने पाओलुनमांग को बुधवार को पुणे से गिरफ्तार किया और अदालत में पेश करने के लिए उसे गुवाहाटी ले गई।
ये भी पढ़ें- आबकारी नीति मामला: संजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें, 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया
उन्होंने बताया कि विशेष अदालत ने उन्हें 16 अक्टूबर तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है। उन्होंने बताया कि सीबीआई को इस मामले में पाओलुनमांग के मुख्य षड्यंत्रकर्ता होने का संदेह है।
केंद्रीय एजेंसी ने एक अक्टूबर को मामले में दो पुरुषों पाओमिनलुन हाओकिप, स्मालसॉम हाओकिप और दो महिलाओं ल्हिंगनेइचोंग बैतेकुकी, टिननेइलिंग हेंथांग को गिरफ्तार किया था। फिजाम हेमनजीत (20) और 17 वर्षीय लड़की हिजाम लिनथोइंगंबी छह जुलाई को लापता हो गए। कथित तौर पर उनके शव वाली तस्वीरें 25 सितंबर को सामने आईं, जिसके बाद मुख्य रूप से छात्रों ने मणिपुर में हिंसक विरोध प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ें- आबकारी नीति मामला: संजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें, 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया
