बरेली: डेंगू की मार...जिला अस्पताल में मरीजों से वार्ड फुल, संख्या पहुंची 345
बरेली, अमृत विचार। पूरा जिला बुखार से तप रहा है। तेजी से डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड मरीजों से फुल हो चुका है। गुरुवार को 30 और शुक्रवार को 24 बुखार रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 345 हो गई है।
जिला अस्पताल में पहली बार डेंगू मरीजों के लिए दो अलग वार्ड बनाए गए हैं, लेकिन दोनों ही वार्ड फुल हैं, वर्तमान में यहां 28 डेंगू मरीजों का इलाज चल रहा है। बीते साल की तुलना में अक्टूबर माह तक इस वर्ष डेंगू मरीजों की संख्या करीब 2 गुना से भी अधिक हो गई है। मलेरिया मरीजों की संख्या पर 3300 के करीब पहुंच गई है। बीते साल जिले में मलेरिया के 1805 मरीज मिले थे। स्वास्थ्य विभाग डेंगू और मलेरिया की रोकथाम नहीं कर पा रहा है।
यह भी पढ़ें- बरेली: फिलिस्तीन के समर्थन में युवक का स्टेटस वायरल, कार्रवाई की मांग
