शाहजहांपुर: खेल-खेल में बालक गायब, शव तालाब में मिला
जैतीपुर/शाहजहांपुर,अमृत विचार। तीन साल का बालक घर से खेलने के लिए निकला। उसका शव चार घंटे बाद घर से कुछ दूरी पर तालाब में उतराता हुआ मिला। बालक के शव को तालाब से बाहर निकाला गया। शरीर में कही भी चोट के निशान नहीं थे। परिजनों ने किसी भी प्रकार का कोई आरोप नही लगाया है।
थाना क्षेत्र के गांव वकैनिया निवासी सत्यपाल ने बताया कि उसका तीन साल का बेटा आदेश गुरुवार को दिन में चार बजे बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था, जो खेलते-खेलते बालक गायब हो गया था। उन्होंने गांव में बेटे की तलाश की।
लेकिन उसका पता नहीं चला। आदेश के न मिलने पर परिवार वाले काफी चितिंत थे। परिवार वाले रात आठ बजे तलाश करते हुए घर से कूछ दूरी पर तालाब के पास गए। जहां बालक का शव तालाब में उतराता हुआ दिखायी दिया।
ग्रामीणों की मदद से तालाब से आदेश के शव को बाहर निकाला गया। उसके शरीर में कही भी चोट के निशान नहीं थे और पेट फुला हुआ था। सत्यपाल ने बेटे के शव मिलने की खबर थाने पर दी। पुलिस गांव में पहुंची और बालक के पिता से जानकारी की। उन्होंने बताया कि उनका बेटा घर के बाहर खेल रहा था और अचानक गायब हो गया था।
उसका शव तालाब में मिला है। उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। प्रभारी निरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसकी मां का नाम मोरकली है और तीन भाइ-बहनों में छोटा था। मौत की खबर से परिवार में रोना पीटना मच गया।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: व्यापारी को कमरे में बंद कर पीटा, थाना प्रभारी लाइन हाजिर...सिपाही सस्पेंड
