तेलंगाना में आयकर छापे में पूर्व कांग्रेस पार्षद से 42 करोड़ रुपये बरामद,23 बॉक्स में भरे थे पांच-पांच सौ के नोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदराबाद। तेलंगाना के वित्त मंत्री हरीश राव ने बताया कि आयकर विभाग के छापे में बेंगलुरु के पूर्व कांग्रेस पार्षद से 42 करोड़ रुपये बरामद हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व कांग्रेस पार्षद से बरामद 42 करोड़ रुपये चुनावी राज्य तेलंगाना में कांग्रेस के लिए हैं।

आयकर विभाग के अधिकारियों ने बेंगलुरु की पूर्व पार्षद अश्वत्थम्मा और उनके पति अंबिकापति के आवास से 42 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। इस दम्पति के कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवासमूर्ति के साथ घनिष्ठ संबंध हैं।

आयकर अधिकारियों को शुक्रवार को छापेमारी के दौरान 23 से अधिक गत्ते के बक्सों में रखी नकदी मिली। राव ने छापे के दौरान भारी रकम जब्त किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि चुनावी राज्य तेलंगाना में कांग्रेस के लिए विधानसभा चुनावों के वित्तपोषण के लिए चेन्नई के रास्ते तेलंगाना में स्थानांतरित की जा रही थी।

उन्होंने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी पैसे बांटकर चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है, उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कई व्यापारियों से 1,500 करोड़ रुपये पहले ही एकत्र किए जा चुके हैं।

ये भी पढे़ं- आज का इतिहास: आज ही के दिन क्रिकेट और भारतीय जनता पार्टी के नेता गौतम गंभीर का जन्म हुआ

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Bareilly News : 320 करोड़ का वक्फ जमीन घोटाला! मौलाना शहाबुद्दीन ने डीएम को सौंपे 50 पन्नों के सबूत, अखिलेश पर साधा निशाना
Bahraich News : खरगे के मनुस्मृति वाले बयान पर भड़के सद्भावना संस्थापक, बोले- पेज नंबर बताएं या सामाजिक विद्वेष फैलाना बंद करें
Bahraich News: रुपईडीहा में 1.5 करोड़ की चरस के साथ नेपाली नागरिक अरेस्ट, पुलिस SSB की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता 
Barabanki News: रसूलपुर हेतम में 50 साल पुराने रास्ते पर अवैध कब्ज़ा, CM से शिकायत के बाद भी सात परिवार घरों में कैद 
Bahraich News : मासूमों के आंसुओं पर पिघला DM का दिल, गुहार लेकर पहुंची पीड़िता को खिलाए गोंद के लड्डू, दिए कार्रवाई के आदेश