कानपुर में बड़ा हादसा होने से बचा, नशे में धुत चालक ने दौड़ाया ट्रक… कई वाहनों को मारी टक्कर, लोगों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में नशेबाज ट्रक चालक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी।

कानपुर में नशेबाज ट्रक चालक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इसमें वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इलाके के लोगों ने चालक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।

कानपुर, अमृत विचार। शुक्रवार शाम नजीराबाद थानाक्षेत्र में तब अफरातफरी मच गई जब नशे में धुत चालक ने ट्रक को सड़क पार कराते हुए दूसरी गली में खड़े वाहनों को टक्कर मार दी और विद्युत पोल से टकराकर दुकान में घुस गया। लोगों ने चालक को पकड़कर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। 

मरियमपुर चौराहे से पहले गोविंद नगर निवासी पंकज भगत की बैट्री, ई-रिक्शे के ऑटो पार्ट्स की दुकान है। उन्होंने बताया शाम साढ़े छह बजे गली के सामने लोहा मंडी वाली गली से तेज रफ्तार में 14 चक्का ट्रक सड़क पार करते हुए वहां खड़ी भाजपा नेता की कार समेत तीन वाहनों को टक्कर मारते हुए विद्युत पोल को टक्कर मार कर दुकान में घुस गया।

लोग जान बचाकर इधर-उधर भागे। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। गनीमत रही कि बस्ती के बच्चे पास में ही खेल रहे थे, जो चपेट में आने से बच गए।

संबंधित समाचार