बरेली: मिशन शक्ति 4.0 का हुआ शुभारंभ, निकाली गई जागरूकता रैली 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में आज से मिशन शक्ति 4.0 का आगाज हो गया है। जिसके तहत 15 अक्टूबर से हर गांव, शहर और नगर निकायों में केंद्र और राज्य सरकार की महिला संबंधी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

वहीं बरेली में भी गांधी उद्यान से नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति के चौथे चरण का शुभारंभ किया गया। साथ ही जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष गंगवार, डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- बरेली: ADEN ने चार घंटा कराया इंतजार, ट्रैक मैन की पत्नी ने आहत होकर खाया जहर

वहीं शहर में निकाली गई जागरूकता रैली में महिला पुलिसकर्मियों समेत तमाम स्कूलों बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल रहीं। जिन्होंने बैनर-पोस्टरों के माध्यम से महिलाओं और लड़कियों को अपने अधिकारों और महिलाओं से जुड़ी सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

आपको बता दें, महिलाओं के लिए सरकार योजनाएं और कार्यक्रम चलाती है, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं हो पाती, जिसके चलते महिलाएं इनका लाभ नहीं उठा पाती हैं। जिसके चलते प्रदेश भर में जागरूकता रैली का शुभारंभ किया गया है।

साथ ही जागरूकता रैली के माध्यम से महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा से संबंधित सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न उपायों से भी अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन पर अच्छा काम करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।

ये भी पढे़ं- बरेली: दो पीसीएस शहरी क्षेत्र के साथ दो तहसीलों के न्यायिक कार्य भी देखेंगे, आदेश जारी

संबंधित समाचार