Shardiya Navratri 2023: नवरात्र कल से, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप, बाजारों में भी दिख रही भीड़, सजने लगे पंडाल
फतेहपुर और कन्नौज में नवरात्र को लेकर देवी मां के मंदिरों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा।
फतेहपुर और कन्नौज में नवरात्र को लेकर देवी मां के मंदिरों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा। इसके साथ ही बाजारों में भी ग्राहकों की भीड़ दिख रही।
कानपुर टीम, अमृत विचार। फतेहपुर और कन्नौज में नवरात्र को लेकर देवी मां के मंदिरों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा। इसके साथ ही बाजारों में भी ग्राहकों की भीड़ दिख रही।
कन्नौज : नवरात्र कल से शुरू हो रहे है। घर-घर में मां भवानी विराजेंगीं। बाजार में महिलाओं ने पूजन सामग्री खरीदी। सन्मार्ग पंडाल में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
फतेहपुर : शारदीय नवरात्रि का खास मौका यानी दुर्गा पूजा का आगाज रविवार के साथ होने जा रहा है। इसके लिए दोआबा में जगह-जगह भव्य पंडाल सजकर तैयार हो चुके हैं। आज से लगातार 9 दिन तक चलने वाले इस पर्व में बड़ी संख्या में भक्तों के जुटने की संभावना है। दुर्गा मां के प्रतिदिन विभिन्न स्वरूपों की पूजा होती है।
इसके साथ ही मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ जुटेगी। दुर्गा मइया की आराधना के लिए देवी भक्त अलग अलग अंदाज में मंदिर पहुंचते हैं। दुर्गा उत्सव को लेकर घरों में भी उत्साह है। रविवार को शुभ मुहुर्त में घट स्थापना होगी और व्रत के साथ पूजा अर्चना की जाएगी। इधर भक्त मां के दर्शन के लिए पंडालों में सुबह शाम पहुंचेंगे।
भक्तों को मिलता है आशीर्वाद
पितर पक्ष के अंतिम दिन को महालया कहते हैं, शास्त्रों के अनुसार महालया के दिन शाम को मां दुर्गा कैलाश पर्वत से पृथ्वीे की ओर प्रस्थान करती हैं। महालया के बाद वाले सप्तारह को देबी पॉक्ष कहा जाता है। इस तरह मां दुर्गा 9 दिनों तक यहीं रहकर भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करती हैं।
महिलाएं परिवार की खुशहाली के लिए करतीं हैं व्रत
ऐसी मान्यरता है कि नवरात्र में महिलाएं अपनी संतान और परिवार की खुशहाली और सुख समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। पूरे नौ दिनों तक देवी पंडालों में बहुत भक्तिनुमा वातावरण रहता है। लोग अपने पारंपरिक वेशभूषा में मां के दर्शन और पूजा के लिए पहुंचते हैं।
पूर्व संध्या पर होती रही खरीदारी
नवरात्र महोत्सव का आगाज रविवार को हो रहा है। घरों से लेकर मंदिर एवं दुर्गा पंडालों में भक्ति की बयार बहेगी। एक दिन पूर्व शनिवार को भक्तों ने बाजार पहुंच कर पूजन सामग्री के साथ घर में रखने के लिए छोटी छोटी दुर्गा प्रतिमाएं खरीदते हुए नजर आए। दुकानदार नीरज कुमार एवं शुभम मौर्या ने बताया कि छोटी प्रतिमाएं 80 रुपये से लेकर 35 सौ रुपये तक प्रतिमाएं रखी गई हैं। जो ग्राहक खरीद रहे हैं।
व्रत सामग्री में दिखी महंगाई की मार
नवरात्र के दौरान माता रानी को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु कलश स्थापना, अखंड ज्योति, माता की चौकी स्थापित कर पूजा अर्चना करते हैं। इसके चलते शहर में जगह, जगह सजी दुकानों पर पूजा पाठ के सामान की बिक्री हो रही है। कलश, नारियल, चुनरी, रोली, पान, घी, धूप बत्ती, अगरबत्ती, लौंग, सुपारी, कपूर के साथ नौ दिन तक उपवास रखने के लिए कुट्टू का आटा, फल, मेवे से आदि की खरीदारी हुई।
