सुलतानपुर: नापजोख करते समय से मकान का छज्जा गिरा, व्यापारी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

व्यापारी पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर दर्ज किया मुकदमा

लंभुआ, सुलतानपुर, अमृत विचार। मकान की नाप करते समय उसका छज्जा गिर पड़ा। छज्जे के नीचे मौजूद मकान मालिक घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। मकान मालिक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मिस्त्री तथा उसके दो पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लंभुआ कोतवाली के निकट स्थित अटल नगर निवासी व्यापारी अमृतलाल जायसवाल उर्फ नन्हे अपने मकान का निर्माण करा रहे थे। उनके पुत्र सुजीत कुमार ने बताया कि मिस्त्री को निर्माण कार्य करते समय कुल 47,000 मजदूरी दी जा चुकी थी। शनिवार को वह बकाया तीन हजार रुपए मजदूरी के लिए विवाद कर लिया। वह अपने दो पुत्रों के साथ निर्माणाधीन मकान की नाप करने लगा। उसी समय मकान का छज्जा गिर पड़ा।

नीचे खड़े अमृत लाल जायसवाल (62) छज्जे के मलबे के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार करते समय मौत हो गई। मृतक के पुत्र सुजीत कुमार ने पुलिस को तहरीर दी कि मकान के निर्माण में मिस्त्री ने लापरवाही बरती, जिससे छज्जा गिर पड़ा और मेरे पिता की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तरफ से तहरीर मिलने पर आरोपी मिस्त्री समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: हिमांशु ने बनाई आजादी के अमृत महोत्सव की सर्वश्रेष्ठ थीम, मिला प्रथम स्थान, अंजली रहीं दूसरे पर...

संबंधित समाचार