सुल्तानपुर डॉक्टर हत्याकांड : चिकित्सक की पत्नी की मांग को लेकर सीएम से मिलीं सांसद मेनका गांधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। सांसद मेनका संजय गांधी ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके कार्यालय लोकभवन, लखनऊ में मुलाकात की। सांसद ने मुख्यमंत्री से दिवंगत डॉ घनश्याम तिवारी की पत्नी निशा तिवारी को योग्यता अनुसार नौकरी देने व उनके अन्य मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आग्रह किया। 

इस दौरान सांसद गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र सुलतानपुर की महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित धोपाप ब्रांड के विभिन्न उत्पादों का गुच्छ भेंट किया। सांसद ने जिले के किसानों की लंबित मांग किसान सहकारी चीनी मिल का जल्द जीर्णाेद्धार कराने व लोक निर्माण विभाग की प्रमुख सड़कों क्रमशः कटका -मायंग मार्ग,अहदा- विरसिंहपुर-दियरा मार्ग, करौदीकला -रवनिया मार्ग व अलीगंज - देहली - प्रभातनगर मार्ग की स्वीकृति हेतु आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने सांसद को आश्वस्त किया है कि उनकी चीनी मिल सहित सभी मांगों पर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई करते हुए स्वीकृति प्रदान कर दी जायेगी।

ये भी पढ़ें -सांसद मेनका गांधी ने किया मिशन शक्ति का शुभारम्भ, कहा - धोपाप ब्रांड को दिलाएंगे राष्ट्रीय पहचान

संबंधित समाचार