श्रीअन्न स्वास्थ्य के लिए लाभदायक : विनोद सोनकर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी, अमृत विचार। सांसद विनोद सोनकर ने आज कहा कि प्रधानमंत्री ने मोटे अनाज को “श्रीअन्न” नाम देकर निरन्तर मोटे अनाज को बढ़ावा देने/जन-जन तक पहुॅचाने का कार्य कर रहें है। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। जिला मुख्यालय स्थित डायट मैदान में आज आयोजित उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम वर्ष 2023-24 योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय रोड-शो कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों की श्रृखला में आज यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। देश के गांव, गरीब, शोषित, पीड़ित, महिलाओं एवं युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की धरोहर एवं संस्कृति को देश व दुनिया में स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है, तो “श्रीअन्न” भी उसी का हिस्सा है। भारत में आदिकाल से मोटे अनाज का उपयोग होता रहा है। अंग्रेजों ने अपने शासन काल के दौरान अपने उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मोटे अनाज के उपयोग के प्रति लोगों को हतोत्साहित किया। अंग्रेजों के समय में भारत के लोगों की औसत आयु 50 वर्ष तक पहुंच गई थी, जबकि भारत के पौराणिक इतिहास को देखा जाय तो भारत के लोग 100 वर्ष से अधिक जीते थे तथा स्वस्थ्य रहकर जीते थे। सांसद ने कहा कि अपने आस-पास देखा जाय तो जिन लोगों ने मोटे अनाज का उपयोग किया है, वे हम लोगों से स्वस्थ्य एवं मजबूत हैं। मोटे अनाज की उपयोगिता के बारे में पूरी दुनिया जानती है। बड़े-बड़े होटलों में मोटे अनाजों को गर्व के साथ परोसा जाता है। मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। मोटे अनाज के उपयोग से किसान भी समृद्ध एवं मजबूत होंगे, उनकी आमदनी बढ़ेंगी। पूरी दुनिया में मांग बढ़ी है तथा लोगों ने “श्रीअन्न” की महत्ता को महसूस किया है। उन्होंने जनपदवासियों से आवाहन से किया कि “श्रीअन्न” को बढ़ावा देने के लिए अपनी क्षमतानुसार कार्य करें।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सुजीत कुमार, उप कृषि निदेशक सतेन्द्र तिवारी एवं जिला कृषि अधिकारी मनोज गौतम सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

ये भी पढ़ें -गोंडा में बोले मंत्री असीम अरुण - एकल शादी अनुदान योजना को फिर से चालू करने पर हो रहा विचार  

संबंधित समाचार