बरेली जंक्शन पर बदला गया राष्ट्रीय ध्वज, जानिए वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जंक्शन पर लगा राष्ट्रीय ध्वज बदल दिया गया है। लंबे समय से लगा रहने के कारण इसका रंग धुंधला पड़ गया था। जीएम ने निरीक्षण के दौरान इसको लेकर एतराज जताया था, लेकिन अधिकारियों ने नहीं सुनी। 

अमृत विचार ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था, लिहाज अब राष्ट्रीय ध्वज को बदल दिया गया है। सात अक्टूबर को उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने जंक्शन का निरीक्षण किया था। इस दौरान उनकी नजर सर्क्युलेटिंग एरिया में लगे राष्ट्रीय ध्वज पर पड़ी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का रंग धुंधला होने पर इस बदला जाना चाहिए। लेकिन कई दिन तक इंजीनियरिंग के अधिकारियों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया, मगर अब जीएम के निरीक्षण के एक सप्ताह बाद नया झंडा लगा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: सेटेलाइट से किसानों पर नजर, पराली जलाई तो होगी कार्रवाई

संबंधित समाचार