प्रयागराज: दबंगों ने घर में घुसकर की गर्भवती महिला की पिटाई, कपड़े फाड़े, की तोड़फोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के दावे का प्रशासन ही दम घोंटने पर तुला हुआ है। शनिवार को एक गर्भवती महिला को उसके घर में घुसकर बर्बरता से उसकी पिटाई की गई और उसके कपड़े फाड़ने के बाद घर में तोड़फोड़ किये जाने का मामला सामने आया है।

पूरी घटना सिविल लाइंस के क्लाइव रोड सागर पेशा बस्ती की है। जहां करीब एक दर्जन से अधिक लोगों ने घर में घुसकर दिनदहाड़े तांडव किया। इस पूरी घटना के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी, बल्कि पीड़ित परिवार को ही धमकाने का काम किया है। 

जानकारी के मुताबिक सिविल लाइंस क्लाइव रोड सागर पेशा बस्ती की रहने वाली सुनीता पत्नी गोरे लाल ने बताया कि वह करीब तीन पीढ़ी से इस जगह पर रह रही है। जिसका किराया कोर्ट में जमा किया जाता है। बिजली का कनेक्शन भी हमारे ही नाम पर है। लेकिन हमारे परिवार को इस जगह से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। सुनीता ने बताया कि ज्ञानू केसरवानी और उसका बेटा अंकित दो दिन पहले भी आकर मारपीट किये थे। धमकी देकर गये थे की जगह को खाली कर दो।

शनिवार को वह करीब एक दर्जन लोगों के साथ घर में घुस आये पूरी छप्पर को गिरा दिया। घर में घुसकर मारा पीटा, कपड़े फाड़े, घर के अंदर तोड़फोड़ किया। खुलेआम तांडव करते रहे और किसी ने मदद नहीं की। पुलिस को जानकारी दी गई तो पुलिस उल्टा पति और देवर को उठाकर थाने पर बैठा दिया।

इस घटना के बारे में सिविल लाइंस पार्षद अमित सिंह का कहना है कि यह गरीब परिवार काफी समय से यहां रह रहा है। इनकी जगह को जबरियन खाली कराने का दबाव दबंग किस्म के लोग और पुलिस कर रही है। जिसकी वजह से इन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। पीड़ता ने न्याय की गुहार लगाई है। 

यह भी पढ़ें: IND VS PAK Match: भारत की जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई, लिखा ये संदेश

संबंधित समाचार