बदायूं: आतिशबाजी जलाकर युवा मंच ने मनाया भारत की जीत का जश्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। विश्व कप के मैच में पाकिस्तान की टीम से भारत की टीम जीतने के बाद युवा मंच संगठन ने जश्न मनाया। जिला उपाध्यक्ष अजय दिवाकर के नेतृत्व में भामाशाह चौक पर आतिशबाजी छोड़ी। तिरंगे लहराए। भारत माता की जय और वंदे मातरम का जयघोषित किया। चक दे इंडिया गाने पर डांस किया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। 

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने कहा कि भारत खेल की दुनिया में भी विश्वगुरु बनकर उभर रहा है। देश को भारतीय खिलाड़ियों पर गर्व है। विश्व कप में भारतीय टीम सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रही है। निश्चित रूप से हम विश्व विजेता बनेंगे। नगर महासचिव लखन मौर्य ने कहा भारतीय क्रिकेट प्रगति के पथ पर अग्रसर है। नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। जिससे युवाओं में खेल प्रति उत्साह, उमंग, उल्लास और खिलाड़ियों के प्रति प्रेम बड़ा है। बजरंग दल के जिला संयोजक शांतानु दुबे, राजा दिवाकर, नितिन ठाकुर, कुशाग्र मौर्य, विशाल मौर्य, शिवांकर गुप्ता, आकाश सैनी, दीपू गुप्ता, रेशू गुप्ता आदि कार्यक्रम में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें- बदायूं: 10 साल की बच्ची से दरिंदगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार