लखनऊ: दिल्ली पहुंचकर जेपी नड्डा से मिले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। नवरात्रि में योगी कैबिनेट विस्तार की संभावना है। मंत्रिमंडल में फेरबदल होने की चर्चाओं के बीच उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच की मुलाकात शिष्टाचार बताई जा रही हैं। वहीं, इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी जेपी नड्डा मिल चुके हैं।

राज्य सरकार के नवरात्र में मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों के बीच राज्य के भाजपा नेताओं की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात को बहुत अहम माना जा रहा है। ब्रजेश पाठक ने नई दिल्ली में नड्डा से मुलाकात का खुलासा अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर किया है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: चार दिन की बच्ची को नहीं मिला वेंटिलेटर, थमी सांसें, मचा कोहराम...

संबंधित समाचार