बरेली: 10 कीटनाशकों की बिक्री पर प्रतिबंध, दुकानदारों को किया सचेत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। शासन ने जिले में 10 कीटनाशकों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध 60 दिनों के लिए लगाया गया है।

जिला कृषि रक्षा अधिकारी अर्चना प्रकाश ने बासमती चावल में ट्राईसाइक्लाजोल, ब्यूप्रोफेजिनएसीफेट, क्लोरोपाइरीफास, हेक्साकोनोजोल, प्रोपिकोनाजोल, थायोमेथाक्साम, प्रोफेनोफास, इमिडाक्लोप्रिड कीटनाशकों के सभी प्रकार के फार्मूलेशन की बिक्री, वितरण और प्रयोग को अगले 60 दिनों के लिए कीटनाशी अधिनियम के तहत प्रतिबंधित कर दिया है। चेतावनी दी है यदि कोई विक्रेता प्रतिबंधित कीटनाशकों की बिक्री करते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: बाबुओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाला संगठन निकला फर्जी, जानिए पूरा मामला

संबंधित समाचार