विष्णुदत्त शर्मा का कांग्रेस पर हमला, कहा-  प्रत्याशियों की सूची परिवारवाद, महिला अत्याचार, अपराध और भ्रष्टाचार के नाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भापेाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से आज सुबह जारी हुई प्रत्याशियों की सूची पर हमला बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि ये सूची परिवारवाद, महिला अत्याचार, अपराध और भ्रष्टाचार के नाम है। श्री शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची में सबसे ऊपर ये चार, परिवारवाद, महिला अत्याचार, अपराध और भ्रष्टाचार। 

उन्होंने कहा कि जनता के बाद अब कांग्रेस हाईकामान को भी कमलनाथ पर विश्वास नहीं रहा, यही कारण है छिंदवाड़ा जिले में कमलनाथ को छोड़ किसी भी वर्तमान विधायक की टिकट फाइनल नहीं हुई। कमलनाथ और कांग्रेस के खिलाफ जनआक्रोश है ये कांग्रेस हाईकमान को भी पता है। कांग्रेस ने आज सुबह अपने 144 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसमें 69 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, कमलनाथ-बघेल समेत कई बड़े नाम शामिल 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा