लखनऊ में ऑटो चालक की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश में जुटी पुलिस
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के दुबग्गा इलाके में ऑटो चालक की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जबकि नामजद तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताते चलें कि बीते शुक्रवार को पड़ोसी से पतंगबाजी के विवाद में ऑटो चालक फुरकान की पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या को लेकर फुरकान की पत्नी ने पड़ोसी सरफू उर्फ सरफराज की पत्नी समेत पांच पर पति की पिटाई कर हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी गुड़िया और रूबी को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
एडीसीपी के अनुसार शनिवार को फुरकान के शव का पोस्टमार्टम किया गया है। मौत का कारन स्पष्ट नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बिसरा सुरक्षित कर उसे जांच के लिए लैब में भेजा गया है।
ये भी पढ़ें -प्रयागराज: अतीक का करीबी ब्लॉक प्रमुख मुजफ्फर गिरफ्तार, ग्रामीणों ने घेरी पुलिस चौकी
