Unnao Crime: रेलवे ट्रैक किनारे मिला अधेड़ का शव… नहीं हो सकी शिनाख्त, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव के शुक्लागंज में रेलवे ट्रैक किनारे मिला अधेड़ का कई दिन पुराना शव।

उन्नाव के शुक्लागंज में रेलवे ट्रैक किनारे मिला अधेड़ का कई दिन पुराना शव मिला। वहीं, शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

उन्नाव, अमृत विचार। शुक्लागंज क्षेत्र के ऋषि नगर केबिन के पास रविवार सुबह कई दिन पुराना अज्ञात अधेड़ का शव मिला। शव अपलाइन की रेलवे किनारे झाड़ियां के पास पड़ा था। वहां से गुजर रहे लोगों ने शव देख जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच कर शव मोर्चरी भेजा है।

बता दें कि रविवार सुबह लखनऊ कानपुर रेल रूट स्थित अपलाइन के पास झाड़ियों किनारे लगभग 15 दिन पुराना शव मिलने से हड़कंप मच गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी जानकारी गंगाघाट रेलवे स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा है।

क्राइम इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि शव लगभग 15 दिन पुराना है। पुराना होने के कारण चेहरा और शरीर काला पड़ गया है। सड़ने के कारण शिनाख्त नहीं हो सकी है। जांच कर शव मोर्चरी भेजा गया है। प्रथम दृष्टया वह भिखारी लग रहा है। जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार