मथुरा: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। शनिवार देर रात मथुरा में थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत मांट-नौहझील मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया। जिसमें बाइक सवार अलीगढ़ के गभाना निवासी रोहित कुमार पुत्र अजय वर्मा और ओमप्रकाश पुत्र रूप सिंह निवासी नारुउ थाना छतारी की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर मांट पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनें के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

इस हादसे के बारे में मांट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे की जांच की जा रही है। वहीं मृतक ओमप्रकाश के भाई नानक ने बताया कि दोनों दोस्त थे और दर्शन कर लौट रहे थे।

ये भी पढे़ं- मथुरा: बच्चों को अगवा कर भीख मंगवाने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार