आजमगढ़: नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, लोगों ने लगाए मां शैलपुत्री के जयकारे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। मां दुर्गा के पूजा पर्व नवरात्रि का पर्व शुरू हो गया है। मां दुर्गा के प्रथम रूप मां शैलपुत्री की पूरे भारत में पूजा अर्चना हो रही है। जिले में भी दुर्गा मंदिरों में भक्तों का रेला लगा है। लोग मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं और परिवार के उत्तम स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। आजमगढ़ में लोग ब्राह्मणों के हाथों घर घर कलश की स्थापना करवा रहे हैं।

शहर के चौक में बने दक्षिणमुखी मंदिर, रैदोपुर में मौजूद मां दुर्गा मंदिर के साथ गांवों के विभिन्न मंदिरों में लोगों ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। दिन भर घंटे घड़ियाल बज रहे हैं और ये सिलसिला अब पूरे जोरशोर से पूरे नौ दिन चलेगा। लोगों में मां दुर्गा की भक्ति का गजब का उत्साह है। इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर भक्तों के पास आई हैं, उन्हें आशीर्वाद देने। 

यह भी पढ़ें: प्रयागराज : अपने बेटों से मिलने पहुंच सकती है शाइस्ता, पुलिस रख रही पैनी निगाह

संबंधित समाचार