अयोध्या: रेल इंजन की चपेट आने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीकापुर/अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या-प्रयागराज रेलखंड पर जलालपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप रविवार सुबह रेल इंजन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। कोतवाल राजेश कुमार राय ने बताया कि मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के सराय भनौली निवासी विनय यादव (26) पुत्र दूधनाथ यादव के रूप में हुई है।

बताया गया कि रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के चलते मृतक विनय जब रेल ट्रैक से कुछ पहले अपनी बाइक खडी कर दिया और ट्रैक के पास चला गया। इसी दौरान अयोध्या की तरफ से सुल्तानपुर की तरफ जा रहे रेल इंजन की चपेट में आ गया। ग्राम प्रधान विजय गौड़ ने बताया कि मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। अभी उसका विवाह नहीं हुआ था। बताया गया कि विनय कुछ समय से मानसिक रूप से अवसाद में चल रहा था। दवा उपचार चल रहा था। कोतवाल का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है। 

मौके पर पहुंच जताई शोक संवेदना 
कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास रेल इंजन की चपेट में आने से हुई युवक की मौत मामले में घटनास्थल पर पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय यादव, सपा नेता जेपी यादव, ग्राम प्रधान विजय गौड़, मुकुल आनंद सहित कई लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : शिवपाल यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ कलाम को किया याद, लिखा ये संदेश

संबंधित समाचार