प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में होगा सामाजिक, धार्मिक व एकता का समावेश: महंत नृत्य गोपाल दास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह विश्वव्यापी होगा, जिसमें सामाजिक, धार्मिक और एकता का समावेश होगा। यह बात श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कही। वो रविवार को जन्मभूमि परिसर पहुंच मंदिर के निर्माण कार्य का अवलोकन कर रहे थे। उन्होंने निर्माण कार्य देख रहे प्रोजेक्ट मैनेजर और इंजीनियरों का भी कुशलक्षेम जाना और अस्थाई मंदिर में विराजमान रामलला का भी दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। 

उन्होंने कहा मंदिर निर्माण में देव शक्ति समाहित है। ट्रस्ट हर कार्य पर गंभीर है। उन्होंने विश्वास जताया कि मंदिर का गर्भगृह जनवरी माह तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। भक्त यहां आकर अपने आराध्य का दर्शन-पूजन कर सकेंगे। अयोध्या धाम के निवासी आने वाले भक्तों के स्वागत के लिए तत्पर हैं। इस अवसर पर ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास, विहिप के शरद शर्मा, पुजारी संतोष, प्रेम चंद्र, संत जानकी दास व  रामशंकर आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: नवरात्रि के मौके पर सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की कलश स्थापना, एक्स हैंडल पर लिखी यह बड़ी बात...

संबंधित समाचार