सत्यप्रकाश दुबे के बेटे देवेश ने Akhilesh Yadav से मिलने से किया मना, बताया जान-माल का खतरा!

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव सोमवार को देवरिया नरसंहार में मारे गए लोगों के पीड़ित परिवार से मिलने देवरिया पहुंचे हैं। लेकिन इससे पहले ही मृतक सत्य प्रकाश दुबे के बेटे देवेश ने अखिलेश यादव से मिलने से इंकार दिया। साथ ही देवेश ने अखिलेश यादव के मिलने पर अपनी जान माल का खतरा भी बताया है।

बता दें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव सोमवार को देवरिया हत्याकांड में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात करने देवरिया पहुंचे हैं। वहीं इससे पहले मृतक सत्य प्रकाश दुबे के बेटे देवेश ने उनसे मिलने से इंकार करते हुए बड़ा बयान दिया है। देवेश ने कहा कि वह अखिलेश यादव से नहीं मिलना चाहते हैं, इसीलिए वह अपने गांव फतेहपुर के लेहड़ा टोला नहीं जाएंगे।

123456

उन्होंने बताया कि साल 2014 में समाजवादी पार्टी की सरकार में उनके मंदबुद्धि चाचा से प्रेमचंद यादव ने बहला फुसलाकर कर जबरदस्ती जमीन का बैनामा करवाया था। जिसको लेकर उनके पिता सत्य प्रकाश दुबे ने सरकार से गुहार लगाई थी। लेकिन उस वक्त कोई सुनवाई नहीं हुई।

देवेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा सरकार में ही प्रेम यादव ने राइफल के बल पर हमारी जमीन का जबरदस्ती बैनामा करवाया लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसीलिए हम अखिलेश यादव से नहीं मिलना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश यादव से मिलने पर उनकी जान माल को भी खतरा है। जिसको लेकर उन्होंने जिलाधिकारी देवरिया को भी एप्लीकेशन लिखा है।

यह भी पढ़ें: बहराइच: गाड़ी में बड़े ठसक के साथ हूटर लगा कर चल रहे थे साहब!, पुलिस ने उतरवाया, लगाया जुर्माना...

 

संबंधित समाचार