बरेली: वनखंडी नाथ मंदिर से निकली ऐतिहासिक राम बारात, लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। वनखंडी नाथ मंदिर से आज विधि-विधान से भगवान श्री राम की ऐतिहासिक व प्राचीन राम बारात निकाली गई। राम बारात निकालने से पहले विधि विधान से भगवान श्री राम, माता सीता, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघन व हनुमान जी के स्वरूपों की पूजा-अर्चना की गई। उसके बाद मंदिर से विधि-विधान से राम बारात निकाली गई। राम बारात में सैकड़ो की सख्या में मौजूद श्रदालुओं ने हिस्सा लिया। भगवान के भजनों की धून पर राम बारात में मौजूद श्रदालु झुमते नजर आए। 

राम बारात वनखंडी नाथ मंदिर से शुरू होकर सुरेश शर्मा नगर, जोगी नवादा समेत अपने निर्धारित रूट से होकर गुजरी। जहां-जहां से बारात निकली वहां लोगों ने फूलों की बरसात कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने बताया कि यह राम बारात काफी प्राचीन है। राम बारात के बाद जोगी नवादा में दंगल का आयोजन किया जाता है। उसके बाद दशहरे पर वहां विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। जिसे देखने के लिए दूर-दराज से लोग आते है। पूरे नवरात्री भर जोगी नवादा में रामलीला आदि कार्यक्रमों का मंचन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: अचानक बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी के बाद हुई बारिश, कई जगह ओलावृष्टि

संबंधित समाचार