हरदोई में मुर्दों को नहर विभाग ने भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला
हरदोई। मेवाराम, छुटक्के, श्रीपाल, सोबरन व श्रीराम कुछ ऐसे नाम हैं जो सालों पहले इस दुनिया से जा चुके हैं, लेकिन नहर विभाग ने बिना सत्यापन किए ऐसे लोगों को नहर काटने के आरोप में तलब करते हुए उनके नाम की नोटिस जारी की है। नहर नहर विभाग ने जो किया, उसे ले कर लोगों में काफी नाराज़गी है। इस अनोखे कारनामें को सुन कर एक बारगी डीएम का भी माथा ठनक गया।
बताया गया है कि पिहानी ब्लाक के पंडरवा किला के करीब दो ऐसे लोग हैं जिनकी कई सालों पहले मौत हो चुकी है। लेकिन नहर विभाग ने ऐसे लोगों को नहर काटने के आरोप लगाते हुए उन्हें अपने सामने तलब किया है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ, इससे पहले अगस्त में अंदा इब्राहिम पुर में ऐसे 30 लोगो को इसी तरह से नोटिस जारी करते हुए उन्हें तलब किया गया था।
उस वक्त इस मामले पर डीएम भी काफी नाराज़ हुए थे और उसके बाद आनन-फानन में जारी की गई नोटिसों को निरस्त किया गया था। उसके बाद फिर उसी तरह से नहर विभाग ने सत्यापन किए बिना दोबारा नोटिस जारी कर एक बार फिर खुद को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। इस मामले से लोगों की नाराज़गी को देखते हुए जल्द ही दूसरा कोई कदम उठाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:-देवरिया नरसंहार कांड: पीड़ितों से मिले अखिलेश यादव, मृतकों को दी श्रद्धांजलि, घर का नजारा देख रह गए दंग
