बरेली: कुमार टॉकीज के पास दुकानों में आग, लाखों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। शहर के बीचोंबीच कुमार टाकीज के पास दुकानों में गुरुवार की शाम आग लग गई। आग ने एक-एक करके करीब 20 दुकानों को अपनी चपेट ले लिया। आग की विकराल होती लपटों को देखकर आजमनगर के लोग दहशत में आ गए। आग में लाखों रुपये का नुकसान हो गया। कुमार टॉकीज से आजमनगर …

बरेली,अमृत विचार। शहर के बीचोंबीच कुमार टाकीज के पास दुकानों में गुरुवार की शाम आग लग गई। आग ने एक-एक करके करीब 20 दुकानों को अपनी चपेट ले लिया। आग की विकराल होती लपटों को देखकर आजमनगर के लोग दहशत में आ गए। आग में लाखों रुपये का नुकसान हो गया।

कुमार टॉकीज से आजमनगर की तरफ जाने वाली सड़क प्लास्टिक के फर्नीचर की कई दुकानें हैं। गुरुवार शाम करीब सात बजे शार्ट सर्किट से किसी एक दुकान में आग लग गई। इसके बाद एक-एक करके आस पास की सभी दुकानें आग की चपेट में आ गईं। गुरुवार को साप्ताहिक बंदी के कारण दुकानदार घरों पर थे जैसे ही उन्हें आग की सूचना मिली वह दौड़कर मौके पर पहुंचे। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर दुकानदार दहशत में आ गए। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आग से फर्नीचरों की दुकानों में रखा सारा सामान राख हो गया।

जिन दुकानों में आग लगी है उनके पीछे रेडीमेड कपड़ों की कई दुकानें व गोदाम हैं। अगर आग यहां पहुंच जाती तो हादसा और बड़ा हो सकता था। हादसे की आशंका को देखते हुए दुकानदारों ने दुकानें खाली करना शुरू कर दी थीं। सामान निकाल कर सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया। देर रात तक यहां अफरा-तफरी का माहौल था।

संबंधित समाचार