बरेली: ट्रेनों में इतनी भीड़... शिकायत पर भी नहीं हो सकी कार्रवाई, यात्रियों की सीट पर दूसरों का कब्जा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ट्रेनों में भीड़ के चलते यात्रियों की शिकायतों का भी निस्तारण नहीं हो पा रहा है। एक ट्रेन में यात्री की सीट पर दूसरे लोगों ने कब्जा कर लिया। इसकी शिकायत यात्री ने जिम्मेदारों से की, मगर उसकी समस्या दूर नहीं हुई।

सोमवार को 13152 सियालदह एक्सप्रेस बरेली जंक्शन आने से पहले कंट्रोल रूम से सूचना मिली की एक यात्री की बर्थ पर अनाधिकृत यात्रियों ने कब्जा कर रखा है। आरपीएफ, जीआरपी और टिकट चेकिंग स्टाफ प्लेटफार्म नंबर एक पर तैनात हो गया।

ट्रेन जैसे ही जंक्शन पर पहुंची तो मुरादाबाद से कोलकाता जा रहे राजकुमार ने बताया कि उनकी बर्थ कोच संख्या एस-1 में 49 है, लेकिन कुछ लोगों ने उस पर कब्जा कर रखा है। ट्रेन में भीड़ इस कद्र थी कि आरपीएफ, जीआरपी या टिकट चेकिंग स्टाफ का कोई भी कर्मचारी अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। दरवाजे पर खड़े कुछ लोगों से उनका टिकट मांगा तो पता चला सभी ने रसीद कटा रखी है। ऐसी स्थिति में शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।

शौचालय में सफर करने को मजबूर यात्री
सोमवार को जंक्शन पर अवध असम एक्सप्रेस एक्सप्रेस पहुंची। स्लीपर से लेकर जनरल कोच के अंदर पैर रखने की जगह नहीं थी। मजबूरी में कुछ लोग शौचालय के अंदर सफर करते दिखाई दिए। बदबू के चलते वहां मौजूद लोगों को दिक्कत हो रही थी।

यह भी पढ़ें- बरेली: 'रबड़ फैक्ट्री के लिए अधिग्रहण जमीन की दिलाई जाए धनराशि', डीएम से मिला कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल

संबंधित समाचार