बरेली: प्रत्येक शनिवार को कालीबाड़ी में जारी रहेगा रूट डायवर्जन
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार। प्रत्येक शनिवार को कालीबाड़ी मंदिर की ओर रूट डायवर्जन रहेगा। वहीं यह डायवर्जन नवरात्र में नौ दिन तक जारी रहेगा। यातायात व्यवस्था पर किसी तरह का असर न पड़े। इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने 15 से 27 अक्टूबर तक रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की है।
कालीबाड़ी क्षेत्र में स्थित काली देवी के प्राचीन मंदिर पर नवरात्र में श्रद्धालु अधिक संख्या में पूजा करने के लिए एकत्र होते हैं। ऐसे में जाम की स्थिति बन जाती है। इससे बचने के लिए कालीबाड़ी मंदिर की तरफ, शहामतगंज तिराहा और बरेली कॉलेज चौराहा की तरफ से कोई भी भारी वाहन, रोडवेज बस, ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा नहीं जाएंगे। वाहन शहामतगंज चौराहा से गांधी उद्यान की तरफ व बरेली कालेज से चौकी चौराहा की तरफ से होकर की ओर जाएंगे।
एसपी यातायात ने बताया कि ये डायवर्जन प्रत्येक शनिवार को वर्ष भर जारी रहेगा। मंदिर में दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालु निजी चार पहिया वाहन से आ सकते हैं। श्रद्धालु वाहनों को बरेली कॉलेज में पार्क करेंगे। डायवर्जन आकस्मिक वाहन जैसे एम्बुलेंस, फायर सर्विस के लिए लागू नहीं रहेगा।
यह भी पढ़ें- बरेली: ट्रेनों में इतनी भीड़... शिकायत पर भी नहीं हो सकी कार्रवाई, यात्रियों की सीट पर दूसरों का कब्जा
