Tejas : फिल्म तेजस का गाना 'जान दा' रिलीज, इमोशन से है भरपूर...देखिए VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और अभिनेता वरुण मित्रा की आने वाली फिल्म तेजस का गाना 'जान दा' रिलीज हो गया है। अरिजीत सिंह द्वारा गाए गए गाना 'जान दा’ में वरुण मित्रा और कंगना रनौत नजर आ रही हैं। गाने में तेजस गिल उर्फ कंगना रनौत के साथ एक खास पल साझा करते हुए वरुण मित्रा की संगीतकार छवि की झलक दिखाई गई है।

https://www.instagram.com/p/CyasnpbIpzl/

वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए वरुण मित्रा ने लिखा, आप जल्द ही एकवीर से मिलेंगे। वह आपके लिए गाएगा। एकवीर ने तेजस के लिए गाना गाया। कंगना रनौत ने गाने को अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया और लिखा, आप गाने में अद्भुत दिख रहे हैं ।वरुण मित्रा। सचमुच मीठा!

सर्वेश मेवारा के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेजस' को रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 27 अक्टूबर को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: 'प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी' गाना रिलीज, माता की भक्ति में डूबे भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू

 

संबंधित समाचार