UP: अखिलेश यादव के कानपुर आगमन से पहले सपा समर्थकों में गुत्थम-गुत्थी, कैंट विधायक ने भी की हाथापाई, इस बात को लेकर हुआ विवाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में अखिलेश यादव के आगमन से पहले सपा समर्थक भिड़े।

कानपुर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्वागत को लेकर जाजमऊ चेकपोस्ट पर सपाई कार्यकर्ता भिड़ गए। इस पर पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया।

कानपुर, अमृत विचार। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को कानपुर आए। उनके स्वागत के लिए जाजमऊ चेकपोस्ट पर तमाम सपाई कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर सपा के कैंट विधायक मो. हसन रूमी और नगर अध्यक्ष फजल महमूद के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों ओर से जमकर गाली-गलौज भी होने लगा। इसी दौरान कैंट विधायक हसन रूमी भी हाथपाई करने लगी। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है। 

कुछ इस प्रकार है कार्यक्रम

सपा प्रमुख अखिलेश यादव मंगलवार को चकेरी में किसान बाबू सिंह यादव के घर जाएंगे। किसान के घर पहुंचकर परिवार का दर्द बांटकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। सपा प्रमुख के कार्यक्रम की जानकारी होने के बाद मंगलवार को कई सपा नेता किसान के घर पहुंचेंगे। सपा प्रमुख दवा कारोबारी अमोलदीप के यहां जाकर भी परिजनों से मिलेंगे।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के प्रोटोकॉल के अनुसार सुबह 11 बजे वह लखनऊ से सड़क मार्ग से कानपुर के लिए रवाना होंगे। 12.30 बजे वह मनोज इंटरनेशल होटल पहुंचेंगे। यहां पर नेताजी मंडल महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद दोपहर 2.15 बजे श्यामनगर में दवा कारोबारी अमोलदीप भाटिया के घर पहुंचेंगे। दोपहर 3 बजे किसान बाबू सिंह यादव के यहां चकेरी गांव पहुंचेंगे और किसान को श्रद्धांजलि देंगे। दोपहर 3.30 बजे वह वापस लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

संबंधित समाचार