सपा के मीरजापुर जिलाध्यक्ष पर लखनऊ में मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है मामला 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के मीरजापुर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के खिलाफ उनकी बहू दीपांजना चौधरी ने राजधानी के आशियाना थाने में उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। बहू का आरोप है कि उसे पति,जेठ, सास और ससुर दहेज़ के लिए प्रताड़ित करते हैं। साथ ही उसके साथ मारपीट भी की गई है।     

सूत्रों के अनुसार दीपांजना चौधरी ने कहा है कि उसकी शादी 2016 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उसने कहा कि ससुराल में थी तो पति और सास व ससुर ने उसे मारा पीटा। छोटे पुत्र अभ्युदय चौधरी के साथ उसे लखनऊ भेज दिया गया। दीपांजना का आरोप है कि उसे धमकी दी गई कि शिकायत करने पर उसे कभी पति से मिलने नहीं दिया जायेगा। तहरीर के आधार पर लखनऊ के आशियाना थाने में सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, उनकी पत्नी उर्मिला चौधरी, पुत्र अखिलेश चौधरी, जगदंबा चौधरी व अवधेश चौधरी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि सपा जिलाध्यक्ष ने आरोपों को निराधार बताया है। 

ये भी पढ़ें -पूर्वांचल विवि में फर्जी डिग्री बेचने वाले तीन कर्मचारियों पर FIR दर्ज

संबंधित समाचार