Etawah: अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल वैन… छात्र-छात्राओं में मची चीख-पुकार, 17 बच्चे घायल, चालक मौके से हो गया फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में वैन पलटने से 17 बच्चे घायल।

इटावा के ऊसराहार थानाक्षेत्र में स्कूली वैन पलटने से 17 छात्र-छात्राएं घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

इटावा, अमृत विचार। ऊसराहार थानाक्षेत्र में स्कूली बच्चों को लेकर दौड रही मारूति वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। वैन पलटने से छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 17 छात्र-छात्राएं घायल हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर बच्चों को बाहर निकाला।

ऊसराहार थानाक्षेत्र के उदेतपुरा गांव मे लार्ड शिव के एस मैमोरियल एकेडमी नाम से स्कूल चलता है। मंगलवार सुबह मानक क्षमता से अधिक करीब 17 बच्चों को लेकर वैन स्कूल जा रही थी। बारिश के कारण अहिवरनपुरा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।

वैन पलटते ही अंदर बैठे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हो-हल्ला सुन गांव के ग्रामीण पहुंचे, तब चालक मौके से फरार हो गया। वैन में बैठे बच्चों मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। इधर, चालक के फरार होने पर परिजनों में आक्रोश है। 

संबंधित समाचार