सुलतानपुर: घर में घुसकर महिला व उसके ससुर को पीटा, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर एक महिला एवं उसके ससुर की जमकर पिटाई की। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कादीपुर लाया गया। जहां पर महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव में मंगलवार को दबंगो ने  एक महिला एवं उनके ससुर की जमकर पिटाई की। आरोप है कि महिला चिंतारा देवी को दबंग गाली गलौज देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। वह डर बस अपने घर में घुस गई। घर में घुसकर दंबगों ने महिला की लाठी डंडों से जमकर पिटाई की। उसे छुड़ाने गए ससुर सिद्धू को भी मारा पीटा।

महिला रह रहकर बेहोश हो रही है। घायलों महिला को स्थानीय सीयचसी से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पीड़ित सिद्धू की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दयाराम, बचई, सौरभ के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें -Allahabad university में छात्र को परिसर में आने से रोका, जमकर हुआ हंगामा

 

संबंधित समाचार