अमेरिका की मीसा को बरेली के अभिषेक से कोर्ट मैरिज की नहीं मिली इजाजत, जानिए वजह?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भारतीय कानून में विदेशी पार्टनर से कोर्ट मैरिज का प्रावधान ही नहीं

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। अमेरिका के पेनसिल्वेनिया की मीसा और सुभाषनगर के अभिषेक की कोर्ट मैरिज में भारतीय कानून ने पेच फंसा दिया है। पिछले दिनों कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन करने पहुंचे अभिषेक और मीसा को बताया गया है कि किसी भी विदेशी पार्टनर से कोर्ट मैरिज करने का भारतीय कानून में प्रावधान ही नहीं है। अभिषेक से शादी करने के लिए मीसा करीब डेढ़ महीने पहले बरेली पहुंची थीं।

अभिषेक और मीसा की दोस्ती 2011 में फेसबुक पर हुई थी। उस वक्त दोनों बालिग नहीं थे। कुछ साल पहले दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। इसके बाद अपने परिवार की सहमति से करीब डेढ़ महीने पहले मीसा अभिषेक से शादी करने के लिए बरेली आ गई थीं। यहां दोनों कोर्ट मैरिज के लिए एसडीएम कोर्ट एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव से मिले तो उन्हें बताया गया कि भारतीय कानून में विदेशी साथी से कोर्ट मैरिज का प्रावधान नहीं है। भारतीय कानून के मुताबिक शादी करने वाले दोनों आवेदक भारत के ही नागरिक होने चाहिए।

दोनों को बताया गया कि कोर्ट मैरिज के बजाय वे निजी रीति-रिवाजों से शादी कर सकते हैं और फिर 30 दिन साथ रहने के बाद अपनी शादी का स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: प्राइवेट पार्ट में सरिया घुसने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार