बरेली: मुख्यमंत्री की कड़ाई का असर, महिला अस्पताल पहुंचे डीएम-एसएसपी
कड़े पहरे में महिला अस्पताल में हुआ बच्ची का मेडिकल
बरेली, अमृत विचार। छेड़खानी के विरोध पर ट्रेन के आगे धक्का दे दिए जाने से सीबीगंज की छात्रा के दोनों पैर और हाथ कटने की घटना की अनदेखी पर मुख्यमंत्री के बार-बार नाराजगी जताने का असर यह हुआ कि अलीगंज इलाके में दुष्कर्म की शिकार पांच साल की बच्ची को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल लाया गया तो डीएम और एसएसपी भी उसका हाल लेने पहुंच गए।
मंगलवार सुबह करीब नौ बजे कड़ी सुरक्षा में बच्ची का मेडिकल हुआ। मेडिकल के बाद भी उससे किसी को मिलने की अनुमति नहीं दी गई। बच्ची को अस्पताल के एक अलग वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इस बीच डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, एसडीएम सदर रत्निका श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट रेनू सिंह समेत कई अफसर महिला अस्पताल पहुंचे और बच्ची की हालत के बारे में डॉक्टर से पूछताछ की।
यह भी पढ़ें- बरेली: अंतिम चरण में सर्विस लेन का काम, डिवाइडर बनाने की तैयारी
