संभल: युवतियों व महिलाओं से छेड़छाड़ में आठ गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/ बबराला, अमृत विचार। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सुरक्षा देने के साथ असामाजिक तत्वों की धरपकड़ का अभियान शुरू हो गया है। मंगलवार को पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्रों से युवतियों से छेड़छाड़ के आरोप में आठ को गिरफ्तार किया है।

कोतवाल गुन्नौर अतर सिंह ने बताया कि  मिशन शक्ति अभियान में गुन्नौर के मोहल्ला तार निवासी सत्यवीर पुत्र नत्थू, बबराला के यादवान कालोनी निवासी शालू पुत्र पूरन सिंह को महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें हुए पकड़ा है। 

लोहिया कॉलोनी निवासी प्रशांत शर्मा, गांव गोठना के सत्यपाल और जुनावई थाना क्षेत्र गांव दुबारी कलां निवासी प्रेम सिंह को गांव सैजना मुस्लिम में गिरफ्तार किया गया। धनारी थाना पुलिस ने सुखवीर निवासी बाजू नगला रामघाट जिला बुलंदशहर व बहजोई थाना पुलिस ने गुलाब सिंह निवासी यादव कॉलोनी निवासी जबकि चन्दौसी कोतवाली पुलिस ने प्रदीप राना निवासी सैदपुर को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें:- संभल: ट्रैक्टर के पावर टिलर में फंसकर मासूम की मौत, चंदौसी ले जाते वक्त दम तोड़ा

संबंधित समाचार